टेलीकॉम ऑपरेटरों की जंग में अब तक का सबसे बड़ा धमाका हुआ है। रिलायंस कम्यूनिकेशन अब एक SMS का केवल एक पैसा लेगी। फिर चाहे ये SMS देश में कहीं के लिए ही और किसी भी नेटवर्क के लिए हो या फिर रोमिंग पर ही क्यों ना हो।
एक SMS का चार्ज केवल एक पैसा। रिलायंस कम्युनिकेशन अपने इस प्लान के लिए महीने का ग्यारह रुपए किराया लेगी। और अगर ग्राहक पच्चीस रुपए महीने का किराया देता है तो उसके सभी SMS फ्री हो जाएंगे।
अभी तक लोकल SMS के एक रुपए और STD के डेढ़ से दो रुपए लगते रहे हैं। यानी निन्यानवे परसेंट से भी ज्यादा की कटौती। हालांकि इससे पहले टाटा डोकोमो ने एक पैसे प्रति कैरेक्टर के प्लान लांच किया था। यानी जितना लंबा SMS उतना ही चार्ज।
एक पैसे में SMS की स्कीम आने के बाद मोबाइल ग्राहक महीने में औसतन इक्कीस रुपए बचा सकेगा। अभी भारत में हर मोबाइल यूजर महीने में औसत तीस SMS करता है। जिनमें से उसके कम से कम पांच SMS, STD होते हैं। यानी अभी तक इसके लिए उसका खर्च था साढ़े बत्तीस रुपए महीना।
अब SMS का खर्च होगा किराया -
11 रु 30 * 1 पैसे = 30 पैसे
कुल खर्च - 11.30 रु SMS पर बचत = 21.20 रु
लेकिन अब एक पैसे में SMS होने पर उसे ग्यारह रुपए का किराया देना होगा। SMS के चार्च लगेंगे तीस पैसे। यानी महीने में इक्कीस रुपए बीस पैसे की बचत ।
और अगर आप महीने में तीस से ज्यादा SMS करते हैं तो बचत और भी ज्यादा होगी।अभी तक SMS का खर्च
25 लोकल * 1 = 25 रु
5 STD * 1.5 = 7.5 रु
कुल खर्च = 32.5
रुरिलायंस कम्युनिकेशन के सस्ते SMS वाली दो स्कीम हैं। एक ग्यारह रुपए किराये वाली और दूसरी पच्चीस रुपए वाली। ग्यारह रुपए वाली में SMS के एक पैसे हैं जबकि पच्चीस रु वाली में SMS फ्री है। लेकिन किसके लिए कौन सी स्कीम अच्छी रहेगी। इस उलझन को हम दूर किए देते हैं।
महीने में 100 SMS का खर्च किराया 11 रु - 11+ (100*1 पैसे) = 12 रु
किराया 25 रु - 25 +(100*0) = 25 रु
मान लिया आप महीने में सौ SMS करते हैं तो ग्यारह रुपए की स्कीम में आपका चार्ज आएगा बारह रुपए जबकि पच्चीस रुपए वाली स्कीम में किराया ही लगेगा पच्चीस रुपए। महीने में 2,000 SMS का खर्च किराया 11 रु - 11+ (2000*1पैसे) = 31 रु
किराया 25 रु - 25 +(2000*0) = 25 रु
लेकिन, अगर आप महीने में दो हजार SMS करते हैं । तो ग्यारह रुपए वाली स्कीम में आपका चार्ज होगा इकतीस रुपए । जबकि दूसरी स्कीम मंे पच्चीस रुपए यानी छह रुपए की बचत।
किस स्कीम में फायदा?
1400 से कम SMS - 11 रु किराए वाली
1400 से ज्यादा SMS - 25 रु किराए वाली
यानी, अगर आप महीने में चौदह सौ SMS से ज्यादा करते हैं तभी आपको पच्चीस रुपए वाली स्कीम में फायदा है।![]()

0 Comments:
Post a Comment